Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • SVSU पहुंची हरियाणा विधानसभा की यूथ वेलफेयर कमेटी, कौशल विकास मॉडल और स्टार्टअप्स की सराहना
  • Breaking news
  • Haryana

SVSU पहुंची हरियाणा विधानसभा की यूथ वेलफेयर कमेटी, कौशल विकास मॉडल और स्टार्टअप्स की सराहना

satmark news July 22, 2026 (Last updated: July 10, 2026) 1 minute read 2 comments
svsu f

हरियाणा विधानसभा की वेलफेयर ऑफ यूथ एंड यूथ अफेयर्स कमेटी ने SVSU का दौरा कर कौशल विकास, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का जायजा लिया। कमेटी ने विद्यार्थियों के स्टार्टअप और प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

पलवल |(SHOYAB) हरियाणा विधानसभा की वेलफेयर ऑफ यूथ एंड यूथ अफेयर्स कमेटी ने शुक्रवार को Shri Vishwakarma Skill University (SVSU) का दौरा कर विश्वविद्यालय में संचालित कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण, प्लेसमेंट और इंटर्नशिप कार्यक्रमों की समीक्षा की। कमेटी ने विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स व स्टार्टअप्स की सराहना की।

समालखा से विधायक एवं कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन भड़ाना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में होडल के विधायक हरिंदर सिंह, महम के विधायक बलराम दांगी, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ और गन्नौर के विधायक देवेंद्र सिंह कादियान शामिल रहे। इस दौरान हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव राजीव रंजन भी मौजूद रहे।

SVSU मॉडल और उपलब्धियों की दी जानकारी
SVSU के कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. विक्रम सिंह ने विश्वविद्यालय के कौशल विकास मॉडल का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।
कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन भड़ाना ने देश के पहले सरकारी कौशल विश्वविद्यालय के रूप में SVSU की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और स्टार्टअप्स का किया अवलोकन
बैठक के बाद विधानसभा कमेटी ने विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा किया। इस दौरान सदस्यों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स, स्टार्टअप स्टॉल और आधुनिक तकनीकी प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया तथा छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

परिसर में किया पौधारोपण
दौरे के दौरान सभी विधायकों और अधिकारियों ने SVSU परिसर में पौधारोपण भी किया। प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि सरकार की कौशल विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचना चाहिए।
कुलगुरु ने रखी हाईवे कनेक्टिविटी की मांग

कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय की हाईवे कनेक्टिविटी और यातायात सुविधाओं में सुधार का मुद्दा भी कमेटी के समक्ष रखा। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डीसी जयेन्द्र सिंह छिल्लर, जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान, विधानसभा के अंडर सेक्रेटरी नवीन भारद्वाज, लायजनिंग ऑफिसर वीएस चौधरी, एसडीआईटी के सहायक निदेशक विशाल सोडी सहित विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाणा में टेली-ईसीजी सेवा बनी जीवनदायिनी, ‘गोल्डन ऑवर’ में 131 गंभीर मरीजों की बची जान
Next: डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को फांसी की सजा, 41 दिन में आया कोर्ट का फैसला

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.