BJP हरियाणा ने नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई, पलवल के दीपक मंगला को भी अहम पद मिला।
Chandigarh ( Desk ) 01 अगस्त 2026 | भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा जारी की गई हैं। जारी सूची के अनुसार प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर लक्ष्मण यादव, सुनीता दुग्गल, भव्य बिश्नोई, दीपक मंगला (पलवल), ललिता शर्मा, जवाहर सैनी, अशोक गुर्जर और रविंद्र दलियाला को नियुक्त किया गया है, जिससे पलवल जिले को भी संगठन में अहम प्रतिनिधित्व मिला है। वहीं प्रदेश महामंत्री के रूप में गोपाल शर्मा (फरीदाबाद), सत्यप्रकाश जरावता (गुरुग्राम) और वेद फुल्ला (फतेहाबाद) को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश मंत्रियों की सूची में भी कई नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिनमें मदन चौहान, हरविंदर कोहली, अमरपाल राणा, प्रतिभा सुमन, मीना चौहान, नागेंद्र शर्मा, विकास दहिया, रवि बतरा और गुरप्रीत कौर शामिल हैं। इसके अलावा अजय बंसल (रोहतक) को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

