gaurav gautam panckhula
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेल मंत्री गौरव गौतम की बैठक, खेल विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल नर्सरी पर 15 दिन में रिपोर्ट तलब, गड़बड़ी पर DSO जिम्मेदार।
पंचकूला (संजीव राठौर ) | हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां खेल मंत्री गौरव गौतम (gaurav gautam) ने खेल विभाग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm narendra modi) की अपील के बाद हरियाणा सरकार की बैठकों में अब असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पहले जारी की गई SOP का प्रभाव भी इस बैठक में नजर आया।
बैठक में खेल विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया, स्पोर्ट्स डायरेक्टर समेत मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि जिलों के खेल अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया।बैठक के दौरान खेल विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की गई और राज्यभर में चल रही खेल नर्सरी को लेकर जिला खेल अधिकारियों (DSO) से रिपोर्ट मांगी गई। मंत्री गौरव गौतम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रिपोर्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित DSO को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।सरकार के इस सख्त रुख से साफ संकेत मिल रहे हैं कि खेल विभाग में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार को लेकर अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

