Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • डॉ. अर्चना गुप्ता बनीं हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष | CM सैनी ने दी बधाई
  • Breaking news
  • Haryana

डॉ. अर्चना गुप्ता बनीं हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष | CM सैनी ने दी बधाई

satmark news July 22, 2026 (Last updated: May 29, 2026) 1 minute read 2 comments
IMG_1204

भाजपा ने डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। CM नायब सिंह सैनी सहित कई नेताओं ने दी बधाई। जानिए पूरा प्रोफाइल।

चंडीगढ़,(Sanjeev Rathor) 28 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनकी नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी किया है। इस फैसले के बाद प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं, खासकर महिलाओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा का संगठन पहले से मजबूत है और सभी वर्गों को साथ लेकर इसे और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण उनके कार्यकाल की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे समाज में उनकी भूमिका और मजबूत हो सके।

उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें लड्डू खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी है।

राजनीतिक सफर
डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 9 सितंबर 2015 को पानीपत जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में की। जून 2017 में उन्हें जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति का सदस्य बनाया गया। 13 अगस्त 2019 को उन्हें भाजपा पानीपत जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, जिसे उन्होंने 5 जनवरी 2024 तक सफलतापूर्वक निभाया। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।

संगठन और सामाजिक भूमिका
डॉ. अर्चना गुप्ता वर्तमान में अग्रवाल संगठन हरियाणा में सचिव, राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्य और भारत विकास परिषद से जुड़ी हुई हैं। वे 2014 से विश्व हिंदू परिषद की स्वास्थ्य गतिविधियों से भी जुड़ी रही हैं और मेडिकल क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

पेशे से डॉक्टर, समाजसेवा में योगदान
डॉ. अर्चना गुप्ता पेशे से गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर हैं। उन्होंने वर्ष 1990 में एमबीबीएस और 1994 में एमडी (रेडियो डायग्नोसिस) पीजीआईएमएस रोहतक से की। 31 वर्षों के चिकित्सा अनुभव में उन्होंने 5 लाख से अधिक महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की है। वे भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) और इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) की आजीवन सदस्य भी हैं।

पारिवारिक परिचय
20 जनवरी 1968 को जन्मी डॉ. अर्चना गुप्ता एक राष्ट्रवादी परिवार से संबंध रखती हैं। उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। उनके पिता पुरुषोत्तम दास गुप्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं, जबकि माता संतोष गुप्ता गृहिणी हैं। उनके पति डॉ. अनिल गुप्ता नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उनके एक बेटी डॉ. आरुषि गुप्ता और एक बेटा अविरल गुप्ता हैं।

डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति को हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक मजबूती और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Palwal के डीघोट उप-मंडल में बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 मामलों में 40 KW चोरी पकड़ी
Next: आज पंचकुला में CM नायब सिंह सैनी का बड़ा कार्यक्रम

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.