Delhi ( Desk) 04 June 2026 |
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में 03 जून को हुए भीषण आग हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए होटल Flourish Stays के सह-मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है।

49 लोग अस्पताल में भर्ती, 21 ने तोड़ा दम
प्रेस अपडेट के अनुसार, इस हादसे में कुल 49 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 21 घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
मृत भारतीय नागरिकों के नाम:
- श्रुतिका बर्नवाल
- तरजनी अग्रवाल
- वार्या अग्रवाल उर्फ पर्ल
- झावेरी अग्रवाल
- विवेक अग्रवाल
- अशोक अग्रवाल
- कमला अग्रवाल
- प्रेम लता अग्रवाल
- जीविशा अग्रवाल
घायलों का इलाज जारी
घटना में घायल 8 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में होटल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर राजधानी में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

