पलवल जिले में तेज आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ। जगह-जगह पेड़ गिरे, NHAI पर कैंटर पलट गया और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा
Palwal (Desk) 04 June 2026 |
पलवल जिले में आए तेज आंधी-तूफान ने बुधवार को भारी तबाही मचाई। तूफान के चलते जिले के कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
राष्ट्रीय राजमार्ग (NHAI) पर भी तूफान का असर देखने को मिला, जहां तेज हवा के कारण एक कैंटर ट्रक से निकलकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।
इसके अलावा, कई स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइटें भी गिर गईं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहर और ग्रामीण इलाकों में कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।



