पलवल के हुड्डा सेक्टर-2 में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, युवाओं को फिटनेस और नशा मुक्ति का संदेश दिया।
Palwal ( Sanjeev Rathor) 07 June 2026 |
पलवल के हुड्डा सेक्टर-2 स्थित मैदान में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और हरियाणा खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम (Gaurav gautam ) ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाना न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाता है।

उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि खेल और फिटनेस ही एक सशक्त समाज की नींव हैं। उन्होंने ‘नशा छोड़ो, साइकिल जोड़ो’ जैसे अभियानों को युवाओं के लिए सकारात्मक दिशा देने वाला बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने फिटनेस और जागरूकता के इस अभियान का समर्थन करते हुए साइकिल रैली में हिस्सा लिया।
यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नशा मुक्ति का संदेश भी देने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

