हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के खिलाफ पानीपत में नर्सिंग स्टाफ का जोरदार प्रदर्शन। LNJP अस्पताल विवाद के बाद माफी की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।
Panipat ( desk ) 09 June 2026 | हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के खिलाफ अब नर्सिंग स्टाफ खुलकर विरोध में उतर आया है। पानीपत में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए माफी की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में महिला आयोग और नर्सिंग स्टाफ के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि रेणु भाटिया ने एक नर्सिंग ऑफिसर के साथ गलत व्यवहार किया, जिससे पूरे स्टाफ में नाराजगी फैल गई।

इस घटना के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स इमरजेंसी के बाहर हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी नर्सों का कहना है कि संबंधित अधिकारी की कोई गलती नहीं थी, इसके बावजूद उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। पानीपत में भी इस मुद्दे को लेकर नर्सिंग स्टाफ सड़कों पर उतर आया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि यह पूरे नर्सिंग समुदाय के सम्मान का मामला है।
प्रदर्शनकारी नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द माफी नहीं मांगी गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
