Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • पलवल में ‘विकास’ का बड़ा शो! मंत्री गौरव गौतम ने खोली प्रदर्शनी, सरकार के 12 साल का रिपोर्ट कार्ड सामने
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल में ‘विकास’ का बड़ा शो! मंत्री गौरव गौतम ने खोली प्रदर्शनी, सरकार के 12 साल का रिपोर्ट कार्ड सामने

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 18, 2026) 1 minute read 2 comments
6f86ede6-0ed2-4ac1-8878-ad02f55de5fd.jpg

पलवल जिला सचिवालय में केंद्र व हरियाणा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी और जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने उद्घाटन कर योजनाओं की जानकारी दी।

Palwal (Sanjeev Rathor) 18 June 2026 |केंद्र और हरियाणा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क और जन-जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को जिला सचिवालय पलवल में विकास प्रदर्शनी एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा तथा जिला प्रशासन पलवल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एसडीएम भूपेंद्र सिंह और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विजेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिकों को इनकी स्पष्ट और विस्तृत जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद वर्गों को आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें और जनकल्याण शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। यह आयोजन सुशासन, पारदर्शिता और समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार कैंटर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर चालक की मौत
Next: हरियाणा में एक अधिकारी से छीना गया अतिरिक्त चार्ज, दूसरे IAS को मिली नई जिम्मेदारी

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.