5 जुलाई 2026 को पलवल में मौसम ने फिर करवट ली है। घने बादल, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Palwal 5 जुलाई 2026 (SHOYAB) हरियाणा के पलवल जिले में रविवार (5 जुलाई) को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और दिनभर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक एवं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून की सक्रियता के चलते दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं

मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज आंधी के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन और मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें।
