मंडकोला बस स्टैंड से सिलानी रोड की ओर स्थित पुलिया पर ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर का पहिया धंस गया। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई और समय रहते संज्ञान लेने की मांग की है।

Palwal(SHOYAB) मंडकोला बस स्टैंड से सिलानी रोड की ओर प्रवेश करते ही स्थित पुलिया पर ईंटों से लदे एक ओवरलोड ट्रैक्टर का पहिया धंस गया। गनीमत रही कि केवल पहिया ही धंसा और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना ईंटों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर गुजरते हैं। पुलिया पर चढ़ते समय कई बार ये ट्रैक्टर बीच रास्ते में रुक जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए ओवरलोड ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान करने की मांग की है।
मामले को लेकर मंडकोला पुलिस चौकी के अधिकारियों से भी जल्द बात किए जाने की बात कही गई है, ताकि आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए उचित कार्रवाई की जा सके
