पलवल के वार्ड नंबर 8 में बम्बे पार कॉलोनी का नाम बदलकर ‘सिद्धार्थ नगर’ रखा गया। पार्षद करण ने दी जानकारी, अब सभी सरकारी कार्यों में नए नाम का होगा इस्तेमाल।
Palwal (Sanjeev rathor) 21 july 2026 |पलवल शहर नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। वार्ड-8 के पार्षद करन द्वारा वार्डवासियो को सूचित किया गया है कि बम्बे पार कॉलोनी का नामकरण कर दिया गया है। अब इस कॉलोनी को “सिद्धार्थ नगर” के नाम से जाना जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह निर्णय स्थानीय स्तर पर कॉलोनी की पहचान को नया स्वरूप देने और व्यवस्थित नामकरण के उद्देश्य से लिया गया है। नाम बदलने के बाद अब सभी सरकारी व गैर-सरकारी कार्यों में कॉलोनी का नया नाम “सिद्धार्थ नगर” ही दर्ज किया जाएगा।
पार्षद करण ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस बदलाव को अपनाएं और आगे से सभी दस्तावेजों व संचार में नए नाम का ही उपयोग करें।इस फैसले के बाद क्षेत्र में नई पहचान को लेकर चर्चा का माहौल है, वहीं कई लोग इसे सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे हैं।

