चंडीगढ़ (संजीव राठौर )। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण की रक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण जरूरत बन गई है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पृथ्वी को हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि पेड़ मानव जीवन की नींव हैं, जो न केवल स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्रकृति संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
