Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान में ग्राम पंचायतों की 3358 करोड़ बकाया किस्तों पर सरपंच संघ का दबाव, वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन
  • Rajasthan

राजस्थान में ग्राम पंचायतों की 3358 करोड़ बकाया किस्तों पर सरपंच संघ का दबाव, वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन

satmark news July 22, 2026 (Last updated: May 25, 2026) 1 minute read 2 comments
9dccfec5-af2f-46b3-ae19-3cfbedfce07d

जयपुर ( राघु गौड़) | राजस्थान में ग्राम पंचायतों की लंबित वित्तीय किस्तों को लेकर सरपंच संघ ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी, ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और पंचायत राज मंत्री डॉ. मदन दिलावर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

संघ के मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान ने बताया कि लंबे समय से राज्य वित्त आयोग (SFC) की किस्तें ग्राम पंचायतों के खातों में ट्रांसफर नहीं की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और पंचायतों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि:

  • वर्ष 2024-25 की पहली किस्त से 308.41 करोड़ रुपये बकाया हैं
  • 2024-25 की दूसरी किस्त के 1336.37 करोड़ रुपये लंबित हैं
  • 2025-26 की पहली किस्त के 1713.68 करोड़ रुपये भी अटके हुए हैं

इस तरह कुल 3358.45 करोड़ रुपये वित्त विभाग में ECS प्रक्रिया के लिए लंबित पड़े हैं।

सरपंच संघ ने मांग की कि यह पूरी राशि जल्द से जल्द ग्राम पंचायतों के खातों में जारी की जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य वित्त आयोग की बकाया राशि का भुगतान जल्द किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार इस दिशा में गंभीरता से प्रयास कर रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) वैभव गलारिया से भी मुलाकात कर बजट जारी करने की मांग उठाई।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में बंशीधर गढ़वाल, रामप्रसाद चौधरी, उदय नारायण मीणा, शिवदासपुरा सरपंच, रफीक पठान, बाबूलाल मीणा, रामस्वरूप मीणा और दयाशंकर यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पलवल में 10 साल से बंद नर्सिंग कॉलेज इसी सत्र से होगा शुरू, CM नायब सैनी के सख्त निर्देश
Next: 26 मई मंगलवार को हरियाणा DGP अजय सिंघल करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Related Stories

IMG-20260717-WA0000
  • Breaking news
  • Rajasthan

हत्या के दोषियों को जेल में हुआ प्यार, हाईकोर्ट ने दी शादी की मंजूरी; 22 जुलाई को जेल में लेंगे सात फेरे

satmark news July 22, 2026 2
sport desk 1
  • Bihar
  • Breaking news
  • delhi
  • Haryana
  • ncr
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh

IND vs ENG 2nd ODI: T20 सीरीज की हार का हिसाब चुकाने उतरेगी टीम इंडिया, आज जीत के साथ सीरीज पर कब्जे की तैयारी

satmark news July 22, 2026 2
PM MODI
  • Bihar
  • Breaking news
  • delhi
  • Haryana
  • ncr
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh

PM Modi Australia Visit: मेलबर्न कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर धमकी, ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने शुरू की जांच

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.