Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • हरियाणा में विकास कार्यों पर कड़ी निगरानी! गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी हाई-लेवल लैब – CM नायब सैनी
  • Breaking news
  • Haryana

हरियाणा में विकास कार्यों पर कड़ी निगरानी! गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी हाई-लेवल लैब – CM नायब सैनी

satmark news July 22, 2026 (Last updated: May 26, 2026) 1 minute read 2 comments
ed627cf7-ef8c-4d45-a4f2-170d524ecb94

चंडीगढ़, ( संजीव राठौर) 26 मई 2026 | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि सभी सिविल निर्माण कार्यों की जांच के लिए उच्च स्तरीय (हाई-लेवल) लैब विकसित की जाए, ताकि हर परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

मंगलवार को इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर परियोजना के प्रति जिम्मेदारी तय की जाए और कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाए।

हर सप्ताह होगी निगरानी, पोर्टल पर अपलोड होगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ अधिकारी हर सप्ताह निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें और उसकी अनुपालना रिपोर्ट हरियाणा इंजीनियरिंग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। इसके लिए जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। साथ ही, क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी की मासिक बैठक आयोजित कर विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत

सीएम सैनी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विभागों में सिस्टम सुधार जरूरी है, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में सुधार से समय और धन दोनों की बचत होगी और जनता को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।

गुणवत्ता सुधार के लिए अहम फैसले

बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझावों और सुधारात्मक कदमों पर चर्चा हुई, जिनमें

  • थर्ड पार्टी एजेंसी से कार्यों की मॉनिटरिंग
  • हर परियोजना पर QR कोड प्रदर्शित करना
  • DPR और डिजाइन के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति
  • बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष पॉलिसी चेकिंग
  • ड्रेनेज और डिस्पोजल प्लान को अनिवार्य करना
  • सभी लैब को NABL से मान्यता दिलाना शामिल हैं।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, एसीएस ए.के. सिंह, विजयेन्द्र कुमार, पुलिस हाउसिंग के डीजीपी आलोक मित्तल, विद्युत प्रसारण के एमडी आदित्य दहिया, एचएसआईआईडीसी के एमडी सुशील सारवान सहित जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंचकूला में खेल मंत्री गौरव गौतम का बड़ा एक्शन: 15 दिन में रिपोर्ट तलब, गड़बड़ी पर DSO जिम्मेदार
Next: पलवल में BJP प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता की जुबान फिसली, जातिसूचक शब्द पर बवाल

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.