पलवल ( संजीव राठौर) 27 मई 2026 | एमएसपी, बढ़ती महंगाई और फसलों के नुकसान के मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा पलवल ने आज जाट धर्मशाला में एक अहम बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता चेतराम चौहान ने की, जबकि संचालन मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने किया।
बैठक में किसान नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लागत के मुकाबले अपर्याप्त बताया। नेताओं ने साफ कहा कि MSP को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश (C2+50%) के अनुसार तय किया जाए और खरीद की कानूनी गारंटी दी जाए।

किसानों की मुख्य मांगें:
- MSP को स्वामीनाथन आयोग के अनुसार लागू किया जाए
- फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी
- किसानों को जरूरत के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं
- पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और CNG की बढ़ी कीमतें वापस ली जाएं
- प्राकृतिक आपदाओं से नष्ट फसलों का पूरा मुआवजा दिया जाए
सिकंदर डागर पर हमले की निंदा
बैठक में किसान नेताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर डागर पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की और जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जून में बड़ा प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि इन सभी मांगों को लेकर जून के पहले सप्ताह में उपायुक्त कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में रूपराम तेवतिया, दरयाब सिंह, ताराचंद, डॉ. रघुवीर सिंह, रमेश सौरोत, भागीरथ, कर्ण सिंह आर्य, नंद किशोर शर्मा सहित कई किसान नेताओं ने अपने विचार रखे।
