फरीदाबाद में 29-30 मई को ट्रैफिक एडवाइजरी लागू, Metro Mod से Sainik Colony तक कई प्रमुख मार्ग बंद। गुरुग्राम जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट जारी, निकलने से पहले देखें अपडेट।
फरीदाबाद (संजीव राठौर) | फरीदाबाद में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने अहम एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 29 मई 2026 की रात 2:00 बजे से लेकर 30 मई 2026 की दोपहर 2:00 बजे तक शहर के कई मुख्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।
पुलिस के अनुसार Metro Mod से ESI Chowk, Masjid Chowk होते हुए Sainik Colony Red Light तक जाने वाला मार्ग इस अवधि में बंद रहेगा। इसके अलावा DCP NIT कार्यालय से Mulla Hotel तक का रास्ता और Chimani Bai Chowk (Namaste Chowk) भी यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इन क्षेत्रों में सभी दिशाओं से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।
गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
भारी एवं सामान्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
Badkhal → Ankhir Chowk → MVN Chowk → Pali Road → Gurgaon
हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
BK Chowk → 4-5 Chowk → Patel Chowk → Badkhal Gaon Road → Sainik Colony → Gurgaon Faridabad Road
प्रतिबंधित मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है और विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों तैनाती की गई है, जो आमजन को मार्गदर्शन देंगे।
फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

