Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • CM नायब सिंह सैनी ने 312 ERV वाहनों को दिखाई हरी झंडी, हरियाणा पुलिस को मिली नई ताकत
  • Breaking news
  • Haryana

CM नायब सिंह सैनी ने 312 ERV वाहनों को दिखाई हरी झंडी, हरियाणा पुलिस को मिली नई ताकत

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 1, 2026) 1 minute read 2 comments
feecd506-9d14-4a51-a36b-253ceb14440f.jpg

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने 312 ERV वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इससे पुलिस का रिस्पांस टाइम और बेहतर होगा, 5 करोड़ की लागत से मिले वाहन।

गुरुग्राम ( संजीव राठौर) 01 June 2026 | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस के लिए 312 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ERV) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में 310 मोटरसाइकिलें और 2 होंडा एलिवेट गाड़ियां शामिल हैं, जिन्हें होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रदेश में जन सुरक्षा को और मजबूत करेगी और आपात स्थिति में लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

Source : haryana government pro

मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बताया कि जहां देश में पुलिस का औसत रिस्पांस टाइम लगभग 18 मिनट है, वहीं हरियाणा पुलिस ने इसे घटाकर मात्र 7 मिनट 3 सेकंड कर दिया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने जानकारी दी कि गुरुग्राम को 60 मोटरसाइकिलें और 1 होंडा एलिवेट, फरीदाबाद को 40 मोटरसाइकिलें और 1 होंडा एलिवेट दी गई है, जबकि अन्य जिलों को 210 मोटरसाइकिलें वितरित की गई हैं। इन वाहनों को संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की और कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, पुलिस आयुक्त शिवास कविराज, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। नई ERV वाहनों की तैनाती से हरियाणा पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और तेज होगी, जिससे आम जनता को समय पर सहायता मिल सकेगी।

Source : haryana government pro
facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जून की शुरुआत में महंगाई का झटका ! गैस सिलेंडर फिर महंगा
Next: हिसार में BSP का बड़ा प्रदर्शन, कानून व्यवस्था, महंगाई और भर्ती घोटालों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्लाबोल

Related Stories

kishan
  • Breaking news
  • Haryana

भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में पलवल के किसानों का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

satmark news July 22, 2026 2
KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

kishan
  • Breaking news
  • Haryana

भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में पलवल के किसानों का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

satmark news July 22, 2026 2
KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.