हिसार में BSP ने कानून व्यवस्था, महंगाई, भर्ती अनियमितताओं और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया।राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच और राहत की मांग की।
Hisar (Desk) 01 June 2026 |
हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ी और गरीबों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार को हिसार में जोरदार प्रदर्शन किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर नीला सैलाब उतारते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और सरकार संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी कर रही है।
हत्या केस पर उठाए सवाल
प्रदर्शन के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा हिसार के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या मुकदमा संख्या 209/2026 रहा।बसपा का आरोप है कि पुलिस ने हत्या की गंभीर धारा (302 IPC/103 BNS) हटाकर मामले को सड़क दुर्घटना में बदल दिया।
- मामले की उच्चस्तरीय जांच हो
- हत्या की धारा दोबारा जोड़ी जाए
- जांच अधिकारी पर कार्रवाई हो
- CCTV फुटेज उपलब्ध कराई जाए
महंगाई और पेट्रोल-डीजल पर सरकार घिरी
बसपा ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा।
- पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम किया जाए
- राशन, दूध और सब्जियों पर सब्सिडी मिले
- किसानों के लिए डीजल पर विशेष राहत
- गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत पैकेज
भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी के आरोप
पार्टी ने HPSC और पुलिस भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाया।
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पेपर स्तर और आरक्षण नीति पर सवाल
- पुलिस भर्ती में माइग्रेशन नियम लागू न करने का आरोप
- सभी भर्तियों के परिणाम रद्द कर पुनर्मूल्यांकन की मांग
शिक्षण संस्थानों में आत्महत्या के मामलों पर चिंता
बसपा ने IIT और अन्य संस्थानों में बढ़ते आत्महत्या मामलों को गंभीर मुद्दा बताया।
- हर संस्थान में काउंसलिंग सेंटर अनिवार्य
- 24×7 हेल्पलाइन शुरू हो
- घटनाओं की न्यायिक जांच
- मानसिक स्वास्थ्य बजट बढ़ाया जाए
बुलडोजर कार्रवाई पर भी विरोध
बसपा ने हरियाणा में गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने को सामाजिक अन्याय बताया
- बुलडोजर कार्रवाई तुरंत रोकी जाए
- प्रभावित परिवारों का पुनर्वास हो
- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए
प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि यदि इन मुद्दों पर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो बसपा आंदोलन को और तेज करेगी।

