Skip to content
July 23, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • 14 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, हरियाणा सरकार से 12 मांगों पर बनी सहमति
  • Haryana

14 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, हरियाणा सरकार से 12 मांगों पर बनी सहमति

satmark news July 23, 2026 (Last updated: May 15, 2026) 1 minute read 2 comments
Copy of Copy of sal

चंडीगढ़ । हरियाणा में पिछले 14 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। रोहतक में राज्य स्तरीय प्रधान नरेश शास्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गई। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच लंबी बातचीत के बाद कर्मचारियों की 12 प्रमुख मांगों पर सहमति बनी है। इससे प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

बैठक से पहले हरियाणा निवास में शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के साथ करीब छह घंटे तक दो चरणों में बातचीत हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी। कर्मचारियों की मृत्यु होने पर सहायता राशि को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। साथ ही आश्रित को नौकरी देने और आयु सीमा की शर्त हटाने पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा, गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। कई कर्मचारियों को नियमित (पक्का) करने और भर्ती में आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया गया है, जिससे हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के लिए भी राहत भरे फैसले लिए गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही पे-रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने और जोखिम भत्ता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हड़ताल से बिगड़ी थी सफाई व्यवस्था

गौरतलब है कि पिछले 14 दिनों से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण शहरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई व्यवस्था के जल्द सामान्य होने की उम्मीद है।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव में फिर खिला कमल, जनता ने विकास पर लगाई मुहर- गौरव गौतम
Next: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Related Stories

IMG-20260722-WA0051
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल में कांग्रेस का प्रदर्शन: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

satmark news July 23, 2026 2
kishan
  • Breaking news
  • Haryana

भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में पलवल के किसानों का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

satmark news July 23, 2026 2
KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 23, 2026 2

You May Have Missed

IMG-20260722-WA0051
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल में कांग्रेस का प्रदर्शन: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

satmark news July 23, 2026 2
kishan
  • Breaking news
  • Haryana

भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में पलवल के किसानों का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

satmark news July 23, 2026 2
KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 23, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 23, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.