Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन ! मुआवजा, खाद संकट और रजवाहों की सफाई की उठाई मांग
  • Breaking news
  • Haryana

संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन ! मुआवजा, खाद संकट और रजवाहों की सफाई की उठाई मांग

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 24, 2026) 1 minute read 2 comments
3f582368-bd73-4725-980e-e14b5518df69-1.jpg

पलवल में संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर फसल मुआवजा, यूरिया-डीएपी की कमी, कालाबाजारी पर रोक और रजवाहों की सफाई की मांग उठाई।

Palwal (Siddarth) 24 जून 2026। संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। किसान नेताओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मांगों का ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता महेंद्र सिंह चौहान, उदय सिंह सरपंच, किसान सभा के जिला प्रधान रूपराम तेवतिया, डॉ. रघुवीर सिंह, श्याम दत्त नंबरदार, नंद किशोर शर्मा, ताराचंद प्रधान, कर्ण सिंह आर्य, धर्मचंद घुधेरा, समय राम कुंडू, दिगंबर सिंह तेवतिया और नरेंद्र सहरावत समेत कई किसान नेता शामिल रहे।

किसान नेताओं ने उपायुक्त को बताया कि पिछले वर्ष खरीफ सीजन के दौरान हुई भारी बारिश और जलभराव के कारण जिले में लाखों एकड़ भूमि पर खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। इस नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश और पलवल जिले में आंदोलन किया था। आंदोलन के बाद हरियाणा सरकार ने प्रभावित किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की थी।

हालांकि किसान नेताओं का आरोप है कि वर्तमान में किसानों को दिया जा रहा मुआवजा सरकार की घोषित राशि से काफी कम है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे किसान भी हैं जिन्हें अब तक किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने प्रशासन से सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

बैठक के दौरान किसानों ने यूरिया और डीएपी खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और इसकी बिक्री में हो रही कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

इसके अलावा किसान नेताओं ने बरसात के मौसम को देखते हुए पलवल जिले के सभी रजवाहों और नहरों की सफाई कराने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि समय रहते सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या बढ़ सकती है, जिससे किसानों को फिर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह ने किसानों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Source kissan union
facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पलवल-अलावलपुर रोड की हालत बदतर, बीच सड़क गड्ढों से हादसे का खतरा
Next: आज़ाद समाज पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका, पलवल के पूर्व प्रत्याशी डॉ. हरित बैंसला ने दिया इस्तीफा

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.