Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • आज़ाद समाज पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका, पलवल के पूर्व प्रत्याशी डॉ. हरित बैंसला ने दिया इस्तीफा
  • Breaking news
  • Haryana

आज़ाद समाज पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका, पलवल के पूर्व प्रत्याशी डॉ. हरित बैंसला ने दिया इस्तीफा

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 25, 2026) 1 minute read 2 comments
f8f48588-5513-4612-b084-6f177d43c332-1.jpg

पलवल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. हरित बैंसला ने आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के बाद हरियाणा की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Palwal ( Siddarth ) 25 June 2026| हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख नेता और पलवल विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी रहे Dr. Harit Bainsla डॉ. हरित बैंसला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chandrashekhar Azad चन्द्रशेखर आज़ाद को भेजा है।

भारी मन से लिया फैसला

राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए अपने पत्र में डॉ. बैंसला ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय बेहद भारी मन से लिया है। उन्होंने लिखा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में कई बार परिस्थितियों और समय की मांग के अनुसार कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। काफी सोच-विचार और आत्ममंथन के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से अलग होने का निर्णय लिया है।

पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

अपने इस्तीफे में डॉ. बैंसला ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया और बिना किसी स्वार्थ या आर्थिक अपेक्षा के उन्हें जनता की सेवा का अवसर दिया। चुनाव के दौरान शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का उन्हें भरपूर सहयोग मिला, जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

बदलती परिस्थितियों का दिया हवाला

इस्तीफे के पीछे की वजह बताते हुए डॉ. बैंसला ने कहा कि वर्तमान समय और लगातार बदलती परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व उनके इस व्यक्तिगत और परिस्थिति-जन्य फैसले को सकारात्मक रूप से स्वीकार करेगा।

सियासी गलियारों में बढ़ी चर्चाएं

डॉ. हरित बैंसला को पलवल क्षेत्र में एक सक्रिय और प्रभावशाली युवा नेता माना जाता है। ऐसे में उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उनके पत्र में इस्तेमाल किए गए शब्द “भविष्य की दिशा” को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही किसी अन्य राजनीतिक दल में नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) या उसके शीर्ष नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Source Harit Bainsla
facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन ! मुआवजा, खाद संकट और रजवाहों की सफाई की उठाई मांग
Next: ईमानदारी की मिसाल बनी रायदासका की बेटी अंजलि, 14 हजार रुपये से भरा खोया पर्स लौटाया

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.