Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • Palwal में पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर DMJA सख्त, DIPRO के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • Bihar
  • Breaking news
  • delhi
  • Haryana
  • ncr
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh

Palwal में पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर DMJA सख्त, DIPRO के खिलाफ कार्रवाई की मांग

satmark news July 22, 2026 (Last updated: July 3, 2026) 1 minute read 2 comments
2625563e-9a44-4185-8682-c2ff3bc576be.jpg

Palwal में पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार पर DMJA ने कड़ी निंदा की और DIPRO के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

Chandigarh /Panipat 03 July 2026 |पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (DMJA) ने इस घटना को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला लोक संपर्क अधिकारी (DIPRO) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

DMJA के प्रदेश अध्यक्ष कुलवन्त सिंह ने कहा कि यदि पत्रकारों को वीडियो रिकॉर्डिंग से रोका गया, कैमरे पर हाथ मारा गया या उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है, तो यह न केवल उनके अधिकारों का हनन है, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। संगठन ने जारी बयान में कहा कि इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं और सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। DMJA ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

DMJA के प्रदेश अध्यक्ष कुलवन्त सिंह

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो DMJA का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के महानिदेशक सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग (DGIPR) और मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।इसके साथ ही DMJA ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संगठन का प्रतिनिधिमंडल पलवल का दौरा भी करेगा।

DMJA ने हरियाणा सरकार से उम्मीद जताई है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।अंत में संगठन ने दोहराया कि वह पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

पलवल के DIPRO मीडिया कर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हुए (पलवल मीडिया द्वारा जारी)

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पलवल में जनस्वास्थ्य विभाग का क्लर्क योगराज 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
Next: पलवल में पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार पर MWB सख्त, DIPRO को बर्खास्त करने की मांग

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.