Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • फरीदाबाद के जाजरू गांव में बड़ा हादसा | 11KV लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद के जाजरू गांव में बड़ा हादसा | 11KV लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत

satmark news July 22, 2026 (Last updated: May 29, 2026) 1 minute read 2 comments
Copy of Copy of sal

फरीदाबाद में बड़ा हादसा! 11KV लाइन पर काम करते समय लाइनमैन की करंट से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप।


फरीदाबाद( संजीव राठौर) | फरीदाबाद सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जाजरू में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर काम कर रहे एक लाइनमैन की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सोनू (32) के रूप में हुई है, जो पलवल जिले के गांव जनोली का रहने वाला था। वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में सेक्टर-58 बिजली बोर्ड डिविजन में तैनात था।

ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, सोनू सोमवार शाम करीब 4 बजे ड्यूटी पर गया था। वह अपने एक साथी के साथ गांव जाजरू में ट्रांसफार्मर बदलने के काम पर लगा हुआ था। इसके लिए उन्होंने बिजली कटवाने का परमिट भी लिया हुआ था।
परिजनों का आरोप है कि काम के दौरान अचानक किसी ने बिजली सप्लाई चालू कर दी, जिससे सोनू करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब बिजली काटने का परमिट लिया गया था तो सप्लाई दोबारा कैसे चालू हुई। उन्होंने इसे लापरवाही बताते हुए साजिश का शक जताया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

परिवार में मचा कोहराम
सोनू शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी, एक 8 साल का बेटा और एक छोटी बेटी है। वह पहले कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुका था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच
सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आज पंचकुला में CM नायब सिंह सैनी का बड़ा कार्यक्रम
Next: अगले 24 घंटों में हरियाणा-Delhi NCR में भीषण तूफान का अलर्ट, 90 kmph तक हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.