Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • पुरुषोत्तम मास में 84 कोस ब्रज परिक्रमा मार्ग पर सेवा में जुटे समाजसेवी, लीखी में लगा विशाल सेवा शिविर
  • Haryana

पुरुषोत्तम मास में 84 कोस ब्रज परिक्रमा मार्ग पर सेवा में जुटे समाजसेवी, लीखी में लगा विशाल सेवा शिविर

satmark news July 22, 2026 (Last updated: May 30, 2026) 1 minute read 2 comments
4000e3cc-ba16-493d-8055-87e424b5e6df.jpg

Palwal के लीखी गांव में पुरुषोत्तम मास के दौरान 84 कोस ब्रज परिक्रमा मार्ग पर समाजसेवियों द्वारा विशाल सेवा शिविर लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं को भोजन, जल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पलवल/लीखी | Satmark News

ब्रजभूमि में चल रहे पावन पुरुषोत्तम (मल) मास के अवसर पर 84 कोस ब्रज परिक्रमा मार्ग स्थित लीखी गांव में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समाजसेवियों द्वारा एक माह का विशाल सेवा शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर का संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य पुष्पेन्द्र ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।

शिविर में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है। इस सेवा कार्य में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शांतुन ठाकुर, समाजसेवी रोहित कौशिक, हनुमान चालीसा परिवार के संयोजक एवं पत्रकार समाजसेवी सतबीर उर्फ सोनू बजरंगी सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं के लिए इस सेवा शिविर में ठंडे पानी, पेय पदार्थ, कढ़ी-चावल, दाल-चावल, पूड़ी-सब्जी और तरबूज सहित विभिन्न प्रकार के भोजन की व्यवस्था की गई है। यह शिविर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत केंद्र बना हुआ है।

इसी के साथ लीखी (likhi) गांव में वृंदावन धाम के पूज्य श्री स्वामी माधवनारायणाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन भी किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कथा के दौरान धर्म, संस्कृति और मानव सेवा का संदेश दिया जा रहा है।

Source : satmark news

हनुमान चालीसा परिवार के संयोजक सतबीर उर्फ सोनू बजरंगी ने सेवा कार्य से जुड़े कार्यकर्ताओं को ‘जय श्रीराम’ का पटका पहनाकर तथा हनुमान चालीसा की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी ने समाज में धर्म, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि 84 कोस ब्रज परिक्रमा 17 मई से शुरू हुई है, जो लगभग एक माह तक चलेगी। यह ऐतिहासिक परिक्रमा हरियाणा, उत्तर प्रदेश (uttar pradesh), राजस्थान ( Rajasthan )और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने सेवा शिविर एवं कथा आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करते हैं।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पलवल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान, सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी आयोजित
Next: पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई ! मुठभेड़ में 4 बदमाश दबोचे, फायरिंग में सिपाही घायल

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.