पलवल में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर निकली शोभायात्रा के बाद बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल और बुलेट बाइक की टक्कर में युवक घायल हो गए। मौके से गुजर रही पलवल पुलिस की कमांडो टीम ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। पुलिस की इस तत्परता की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
पलवल ( सिद्धार्थ शर्मा) 31 may 2026 |
पलवल में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा समाप्त होने के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बुलेट बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसी बीच गश्त कर रही पलवल पुलिस की कमांडो टीम मौके से गुजर रही थी। कमांडो टीम ने बिना समय गंवाए तुरंत हालात को संभाला और घायलों की मदद शुरू कर दी।

रामकुमार और रंजीत की टीम ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तुरंत अपनी गाड़ी में डालकर नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू करवाया गया।
पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की लोगों ने जमकर सराहना की। समय पर मिली मदद से घायलों की जान बच सकी।
पलवल पुलिस एक बार फिर साबित कर रही है कि वह सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि हर मुश्किल वक्त में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।


