Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • पलवल में शुरू हुई ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आनंद गुप्ता की ओपीडी, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा कान-नाक-गला रोगों का उपचार
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल में शुरू हुई ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आनंद गुप्ता की ओपीडी, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा कान-नाक-गला रोगों का उपचार

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 25, 2026) 1 minute read 2 comments
img_5145-1.jpg

पलवल के सचिन हॉस्पिटल में यथार्थ हॉस्पिटल फरीदाबाद के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आनंद गुप्ता की ओपीडी शुरू। अब कान, नाक और गले के रोगों का विशेषज्ञ उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध।

पलवल, (Siddarth sharma) 25 जून 2026। क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सचिन हॉस्पिटल, पलवल में यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-20 फरीदाबाद के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आनंद गुप्ता की ओपीडी शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब पलवल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को कान, नाक और गले से संबंधित बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार अपने शहर में ही उपलब्ध हो सकेगा।

डॉ. आनंद गुप्ता ईएनटी रोगों के निदान और उपचार में लंबे अनुभव रखते हैं। उनकी ओपीडी में कान के संक्रमण, सुनने में कमी, साइनस, एलर्जी, टॉन्सिल, गले के संक्रमण, आवाज संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न ईएनटी रोगों की जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को उपचार के लिए फरीदाबाद या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस अवसर पर डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि समय पर जांच और सही उपचार से अधिकांश ईएनटी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय रहते विशेषज्ञ की सलाह लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के कारण एलर्जी, साइनस, कान एवं गले से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। यदि शुरुआती चरण में सही उपचार मिल जाए तो इन रोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि पलवल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख न करना पड़े।

वहीं सचिन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सचिन गुप्ता ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य पलवल के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है। डॉ. आनंद गुप्ता की सेवाएं शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. आनंद गुप्ता प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सचिन हॉस्पिटल, सोहना रोड, पलवल में मरीजों को परामर्श देंगे।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पलवल में तड़के 4 बजे बड़ा हादसा! पप्पन प्लाजा के सामने अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
Next: राम मंदिर दान में अनियमितता का आरोप, अयोध्या में FIR दर्ज

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.