Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • मालखाना से हथियार चोरी कांड का खुलासा! ITI छात्र सहित 20 गिरफ्तार, सभी हथियार बरामद
  • Breaking news
  • Haryana

मालखाना से हथियार चोरी कांड का खुलासा! ITI छात्र सहित 20 गिरफ्तार, सभी हथियार बरामद

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 27, 2026) 1 minute read 2 comments
8de537a2-5372-49b7-b5cf-e5cb6b1c9b49.jpg

फरीदाबाद के थाना सेक्टर-8 में मालखाना से हथियार चोरी मामले का बड़ा खुलासा। आईटीआई छात्र समेत 20 आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-30 ने सभी हथियार बरामद किए। जानें पूरा मामला।

Faridabad (Desk) 27 June 2026 |फरीदाबाद पुलिस ने थाना सेक्टर-8 के मालखाना से हथियार चोरी के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए आईटीआई छात्र सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए सभी हथियार भी बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, 9 मई 2026 को थाना सेक्टर-8 के प्रबंधक निरीक्षक राजबीर सिंह द्वारा मालखाना का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मालखाना से हथियार गायब पाए गए, जिसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा की विशेष टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने तकनीकी आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोनू सहित 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोनू, जो गांव करनेरा (फरीदाबाद) का निवासी है, आईटीआई का छात्र है और कंप्यूटर का डिप्लोमा कर रहा था। वह पुलिस विभाग में अप्रेंटिस के तौर पर कार्यरत था और उसे थाना सेक्टर-8 में कंप्यूटर कार्य के लिए नियुक्त किया गया था। जांच में सामने आया कि मोनू ने अक्टूबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच मालखाना से हथियार चोरी कर उन्हें अपने मामा के बेटे विपिन के माध्यम से तिजारा निवासी संजय को सप्लाई किया।

इसके बाद हथियारों को एक चैन के जरिए अलग-अलग लोगों तक पहुंचाया गया, जिनमें धारूहेड़ा, भिवाड़ी, रेवाड़ी, गौतमबुद्ध नगर, पलवल और नूंह जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अन्य आरोपियों में विपिन कुमार, संजय सुनारिया, सरिता, पवन, अजय, अंकित, बलवान, प्रदीप, दीपक उर्फ बल्ली, पुष्पेंद्र, अमन, सचिन, अमित, आशीष, दिनेश उर्फ दीनू, मुहम्मद तालीम, धीरज, राहुल और प्रवीण सहरावत शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी किए गए हथियारों को बरामद कर लिया है। इस पूरे मामले में मालखाना इंचार्ज ईएसआई बिजेंद्र सिंह की लापरवाही भी सामने आई है, जिसके चलते उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई IPS अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां तय
Next: हरियाणा में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान शुरू, 36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.