जयपुर के गिरधारीपुरा में विकास समिति द्वारा शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर।
Jaipur ( Raghu gour) 29 June 2026 |जयपुर शहर के गिरधारीपुरा क्षेत्र में विकास समिति के तत्वावधान में शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ स्थानीय पार्षद राधेश्याम बोहरा और करनी बिहार मंडल अध्यक्ष कालू राम शर्मा भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की अहम भूमिका होती है।

समारोह का आयोजन गिरधारीपुरा विकास समिति द्वारा समिति अध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में रणवीर सिंह, प्रभु बैरवा, प्रवीण झा, इंद्राज जानू, नीरज, शिव करण, सुरेश, रघुवीर, हेमराज, ब्रजेश, गोपाल, विशाल, लक्ष्मी विशनोई, आशा कुशवाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
