हरियाणा सरकार ने राज्यभर के 1107 निजी स्कूलों को ब्लैकलिस्ट किया है। इनमें फरीदाबाद के 70 स्कूल भी शामिल हैं। कार्रवाई मान्यता संबंधी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा नहीं करने पर की गई है।

फरीदाबाद (SHOYAB) हरियाणा सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर के 1,107 निजी स्कूलों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।इनमें फरीदाबाद जिले के 70 निजी स्कूल भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, इन स्कूलों ने मान्यता (Recognition) से संबंधित आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा नहीं किए। इसके चलते शिक्षा विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट की सूची में शामिल किया है।
सरकार का कहना है कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विभाग अब संबंधित स्कूलों के मामलों की समीक्षा करेगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों के संचालन और मान्यता प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
अभिभावकों और छात्रों की भी इस मामले पर नजर बनी हुई है।
