उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या करने वाले आरोपी विराज पाठक को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी ने एकतरफा प्रेम के चलते बच्चे की हत्या की थी।

फिरोजाबाद (SHOYAB) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी विराज पाठक को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। यह मामला 30 मई को सामने आया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। मामला 30 मई को सामने आया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। पीड़ित बच्चे की मां ने भी अदालत से आरोपी को फांसी देने की मांग की थी।
एकतरफा प्रेम बना हत्या की वजह
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी विराज पाठक, जो बच्चे का रिश्ते में चाचा (देवर) लगता था, बच्चे की मां रति से एकतरफा प्रेम करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को लगने लगा था कि मासूम आरव उसके रास्ते की बाधा है। इसी वजह से उसने बच्चे को गली में कई बार जमीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी।
घटना के कुछ घंटे बाद ही हुआ गिरफ्तार
वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई।
अदालत के फैसले को पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
