Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर किया युवक का अपहरण, 20 घंटे में पानीपत पुलिस ने छुड़ाया; 6 आरोपी गिरफ्तार
  • Breaking news
  • Haryana
  • ncr

सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर किया युवक का अपहरण, 20 घंटे में पानीपत पुलिस ने छुड़ाया; 6 आरोपी गिरफ्तार

satmark news July 22, 2026 (Last updated: July 11, 2026) 1 minute read 2 comments
panipath news

पानीपत पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर युवक के अपहरण के सनसनीखेज मामले का 20 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पानीपत  (SATMARK NEWS) हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर किए गए युवक के अपहरण के सनसनीखेज मामले का महज 20 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार सोनीपत और दो पानीपत के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात गांव थिराना अड्डे से दिलावर नामक युवक का कुछ बदमाशों ने कथित पुलिस कार्रवाई का झांसा देकर अपहरण कर लिया। आरोपियों में से एक ने सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी, जिससे आसपास के लोगों को उन पर शक नहीं हुआ। इसके बाद युवक को जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह (IPS) ने CIA-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की।

विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लगातार छापेमारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए महज 20 घंटे के भीतर सोनीपत में दबिश देकर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत युवक दिलावर को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच में अपहरण के पीछे की वजह, साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
पानीपत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, AICTE का बड़ा फैसला; जानिए छात्रों पर क्या होगा असर
Next: यमुनानगर जिला जेल में बंद युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.