Skip to content
July 23, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Uncategorized
  • DIPRO पर कार्रवाई की मांग को लेकर दूसरे दिन भी डटे रहे पलवल के पत्रकार, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
  • Breaking news
  • Haryana
  • Uncategorized

DIPRO पर कार्रवाई की मांग को लेकर दूसरे दिन भी डटे रहे पलवल के पत्रकार, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

satmark news July 23, 2026 (Last updated: July 14, 2026) 1 minute read 2 comments
IMG-20260714-WA0046

पलवल में DIPRO के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रकारों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और निष्पक्ष जांच के साथ दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पलवल (SATMARK NEWS) 14 जुलाई DIPRO के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पलवल के स्वाभिमानी पत्रकारों का सांकेतिक धरना मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जिला सचिवालय के मुख्य गेट पर जारी रहा। इस दौरान पत्रकारों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

धरने का संचालन राजकुमार भाटिया ने किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सतीश भुटानी ने की।

धरने पर मौजूद पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका आरोप है कि संबंधित DIPRO द्वारा पत्रकारों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है।

पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर संबंधित DIPRO के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पत्रकारों ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, गरिमा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग की।

सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन
धरने के दूसरे दिन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर पत्रकारों के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मुनीश भारद्वाज, एडवोकेट मुकेश डागर, एडवोकेट ललित मित्तल, समाजसेवी महेश जाखड़, डॉ. हरित बैंसला, योगेश शर्मा, पवन गुड्डू, भूप सिंह (होडल), गोलू, योगेश चौधरी (भिडूकी), मोहित गौतम उर्फ बिट्टू, सुभाष सेलोटी, रोहित कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और पत्रकारों की मांगों का समर्थन किया।

दिवंगत पत्रकार जगजीत शर्मा को दी श्रद्धांजलि
धरने के समापन के बाद सभी पत्रकारों और समाजसेवियों ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए पत्रकार जगजीत शर्मा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पलवल में डीआईपीआरओ के खिलाफ पत्रकारों का सांकेतिक धरना, 72 घंटे का अल्टीमेटम; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज
Next: DIPRO पर कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रकारों का प्रदर्शन, कवरेज से रोकने के आरोप पर लघु सचिवालय में जोरदार विरोध

Related Stories

IMG-20260722-WA0051
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल में कांग्रेस का प्रदर्शन: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

satmark news July 23, 2026 2
kishan
  • Breaking news
  • Haryana

भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में पलवल के किसानों का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

satmark news July 23, 2026 2
KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 23, 2026 2

You May Have Missed

IMG-20260722-WA0051
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल में कांग्रेस का प्रदर्शन: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

satmark news July 23, 2026 2
kishan
  • Breaking news
  • Haryana

भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में पलवल के किसानों का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

satmark news July 23, 2026 2
KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 23, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 23, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.