हथीन (सिद्धार्थ शर्मा) । “जनसेवा ही मेरा संकल्प, जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत” — इसी विचार के साथ हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय हैं।
विधायक मोहम्मद इसराइल ने कहा कि जनसेवा का मार्ग अपनाने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य यही रहा है कि हथीन क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति किसी भी परेशानी का सामना न करे। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-दुख को अपना बताते हुए हर समस्या के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही।
इसी कड़ी में आज हथीन स्थित PWD रेस्ट हाउस में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय और राहत मिलना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

