Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • कर्मचारियों की नजरें सरकार पर, वर्क फ्रॉम होम पर अभी तक कोई क्लियर आदेश नहीं
  • Breaking news
  • Haryana

कर्मचारियों की नजरें सरकार पर, वर्क फ्रॉम होम पर अभी तक कोई क्लियर आदेश नहीं

satmark news July 22, 2026 (Last updated: May 24, 2026) 1 minute read 2 comments
IMG_0921

चंडीगढ़, 23 मई | हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम को लेकर की गई घोषणा के बाद भी अब तक आधिकारिक आदेश (SOP) जारी नहीं किए गए हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में बढ़ते तापमान और ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉम होम लागू करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

हालांकि, मुख्यमंत्री की घोषणा के कई दिन बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अभी भी वर्क फ्रॉम होम के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, सरकार इस संबंध में एक विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार कर रही है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि किन विभागों और किन कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाएगी।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की बात कही थी, ताकि ईंधन की खपत को कम किया जा सके और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।

वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि यदि वर्क फ्रॉम होम को लेकर जल्द ही स्पष्ट आदेश जारी नहीं किए गए, तो इससे कामकाज पर असर पड़ सकता है और भ्रम की स्थिति बनी रहेगी।

फिलहाल सभी की नजरें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं, जिससे यह साफ हो सके कि वर्क फ्रॉम होम कब और किस तरीके से लागू किया जाएगा।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हथीन PWD रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश
Next: पलवल में हथौड़ा कांड पर भड़का गुस्सा, युवाओं ने हेलमेट पहनकर किया विरोध

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.