Screenshot
पलवल( सिद्धार्थ शर्मा) 28 may 2026 । पलवल (palwal) बड़ी द्वादशी के पावन अवसर पर पलवल में धार्मिक आस्था और सेवा भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। इस मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस भंडारे का आयोजन (harish mittal ) हरीश मित्तल, (abhishek mittal) अभिषेक मित्तल और (deepak goyal) दीपक गोयल द्वारा किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और देर शाम तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से प्रसाद वितरण कराया।
