Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • पलवल में 70 करोड़ की लाइटिंग परियोजना, 32,797 स्ट्रीट लाइटों से शहर होगा जगमग
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल में 70 करोड़ की लाइटिंग परियोजना, 32,797 स्ट्रीट लाइटों से शहर होगा जगमग

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 4, 2026) 1 minute read 2 comments
438be015-fd6b-4554-85ad-0ddfa56643a7-1.jpg

पलवल नगर परिषद ने 70 करोड़ रुपये की लागत से 32,797 स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को मंजूरी दी है, जिससे शहर की लाइटिंग व्यवस्था हाईटेक और सुरक्षित बनेगी।

Palwal ( desk) 04 June 2026 | पलवल नगर परिषद (nagar parisad palwal) द्वारा शहर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। नगर परिषद ने करीब 32,797 स्ट्रीट लाइटों के उन्नयन और नई लाइटिंग व्यवस्था स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाया है।इस संबंध में आयोजित एफ एंड सीसी (F&CC) बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में परियोजना के लिए 53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

डॉ. यशपाल ने बताया कि इससे पहले भी इस योजना के तहत 17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है, जिसके जरिए लाइटों और जरूरी तकनीकी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रकार कुल मिलाकर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से पलवल की लाइटिंग व्यवस्था को हाईटेक बनाया जाएगा।

क्या-क्या होगा शामिल

इस बड़ी परियोजना के तहत शहर में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं

  • कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (Command & Control System)
  • CCMS पैनल्स
  • 1426 ऑक्टागनल पोल
  • 10,797 ट्यूबुलर पोल
  • 644 डेकोरेटिव पोल
  • 5 वर्षों का संचालन एवं रखरखाव (O&M)
शहर को मिलेगा स्मार्ट और सुरक्षित माहौल

डॉ. यशपाल ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य सिर्फ स्ट्रीट लाइट लगाना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक शहरी वातावरण उपलब्ध कराना है।

नई लाइटिंग व्यवस्था के तहत

  • प्रमुख सड़कों
  • कॉलोनियों
  • सार्वजनिक स्थानों
  • अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों

में बेहतर और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

रात में बढ़ेगी सुरक्षा, ट्रैफिक होगा आसान

बेहतर लाइटिंग से

  • रात्रिकालीन सुरक्षा मजबूत होगी
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी
  • यातायात व्यवस्था सुचारु होगी
  • लोगों को बेहतर शहरी जीवन का अनुभव मिलेगा

इस परियोजना के लिए डॉ. यशपाल ने सभी पार्षदों की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य पलवल को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाना है, और यह परियोजना इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पलवल में आंधी-तूफान का बड़ा असर: 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन के टावर गिरे, कई इलाकों की बिजली ठप
Next: धोलागढ़ में नालियों की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, 4 साल बाद भी नहीं हुआ समाधान

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.