पलवल नगर परिषद ने 70 करोड़ रुपये की लागत से 32,797 स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को मंजूरी दी है, जिससे शहर की लाइटिंग व्यवस्था हाईटेक और सुरक्षित बनेगी।
Palwal ( desk) 04 June 2026 | पलवल नगर परिषद (nagar parisad palwal) द्वारा शहर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। नगर परिषद ने करीब 32,797 स्ट्रीट लाइटों के उन्नयन और नई लाइटिंग व्यवस्था स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाया है।इस संबंध में आयोजित एफ एंड सीसी (F&CC) बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में परियोजना के लिए 53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
डॉ. यशपाल ने बताया कि इससे पहले भी इस योजना के तहत 17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है, जिसके जरिए लाइटों और जरूरी तकनीकी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रकार कुल मिलाकर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से पलवल की लाइटिंग व्यवस्था को हाईटेक बनाया जाएगा।
क्या-क्या होगा शामिल
इस बड़ी परियोजना के तहत शहर में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं
- कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (Command & Control System)
- CCMS पैनल्स
- 1426 ऑक्टागनल पोल
- 10,797 ट्यूबुलर पोल
- 644 डेकोरेटिव पोल
- 5 वर्षों का संचालन एवं रखरखाव (O&M)
शहर को मिलेगा स्मार्ट और सुरक्षित माहौल
डॉ. यशपाल ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य सिर्फ स्ट्रीट लाइट लगाना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक शहरी वातावरण उपलब्ध कराना है।
नई लाइटिंग व्यवस्था के तहत
- प्रमुख सड़कों
- कॉलोनियों
- सार्वजनिक स्थानों
- अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों
में बेहतर और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
रात में बढ़ेगी सुरक्षा, ट्रैफिक होगा आसान
बेहतर लाइटिंग से
- रात्रिकालीन सुरक्षा मजबूत होगी
- सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी
- यातायात व्यवस्था सुचारु होगी
- लोगों को बेहतर शहरी जीवन का अनुभव मिलेगा
इस परियोजना के लिए डॉ. यशपाल ने सभी पार्षदों की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य पलवल को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाना है, और यह परियोजना इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

