कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के युवा एवं खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला विशिष्ट अतिथि रहे। दोनों अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और झंडी दिखाकर विजय यात्रा का शुभारंभ किया।
Palwal, (Siddarth) 08 जून 2026। JEE Main एवं JEE Advanced 2026 में शानदार सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में मित्तल क्लासेज द्वारा सोमवार को भव्य “विजय यात्रा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के युवा एवं खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला विशिष्ट अतिथि रहे। दोनों अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और झंडी दिखाकर विजय यात्रा का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने मित्तल क्लासेज के संस्थापक गौरव मित्तल को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान पलवल जिले के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र बनकर उभरा है। अब छात्रों को IIT और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा, खेल और युवाओं से जुड़े हर क्षेत्र में वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकली विजय यात्रा
विजय यात्रा मित्तल क्लासेज परिसर से शुरू होकर अलावलपुर चौक, कमेटी चौक, मीनार गेट और आगरा चौक स्थित मुख्य बाजार से होते हुए पुनः संस्थान परिसर में पहुंची। यात्रा के दौरान शहरवासियों ने विद्यार्थियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सफल छात्रों को फूलमालाएं और सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
AIR 671 सहित कई छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
संस्थान प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष मित्तल क्लासेज के विद्यार्थियों ने JEE Main एवं JEE Advanced 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्र केशव नागल ने AIR 671 प्राप्त कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा लगभग 20 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित किया है।
सम्मानित विद्यार्थियों में केशव नागल, निर्भय मुंजाल, मनिश्का, कुनाल, चैतन्य अग्रवाल, आकांक्षा, आन्या, ध्रुव गोयल, सूर्यकांत भारद्वाज, दिशा गोयल, कार्तिक रावत, ईशान गोयल, हर्षिता जांगड़ा, आर्यन सागर, देवांश गोयल, हिमांशु सिंह, अर्पिता, आर्या पांडे, जतिन, हर्ष भडाना, मुकुल, देवेंद्र और सोहम सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
पूर्व विद्यार्थियों ने साझा किए सफलता के अनुभव
कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि पिछले वर्षों में IIT, NIT और IIIT में चयनित पूर्व विद्यार्थियों ने भी इसमें भाग लिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा कर जूनियर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

