पलवल के श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (SVSU) में विश्व साइकिल दिवस पर साइक्लिंग अभियान की शुरुआत की गई। कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने साइकिल चलाकर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
Palwal (Desk) 08 June 2026 |
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (SVSU), पलवल में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइक्लिंग अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने स्वयं साइकिल चला कर किया।इस मौके पर कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि साइकिल एक बहुपयोगी साधन है, जो न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में ग्रीन कैंपस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइक्लिंग को प्रोत्साहित किया जा रहा है और इसके लिए जल्द ही नए साइकिल भी खरीदे जाएंगे।
कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने विश्व साइकिल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया। वहीं, अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने भी साइकिल चलाकर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह ने जानकारी दी कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियानों के माध्यम से साइक्लिंग को और बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज, डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, ओएसडी संजीव तायल, खेल ऑर्गेनाइजर अनुराधा सहित अनेक स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
