मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में अवैध वसूली और अवैध पार्किंग मामले में सब-इंस्पेक्टर शशांक कौशिक गिरफ्तार। दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित।
Mathura (Desk) 13 June 2026 | जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार के निर्देश पर अवैध वसूली कांड में एक सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में तैनात सब-इंस्पेक्टर शशांक कौशिक पर अवैध वसूली और अवैध पार्किंग संचालन में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगे थे। मामले की जांच के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में शामिल अलीगढ़ के दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।एसएसपी श्लोक कुमार ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हो, भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
