पलवल में शहरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप पाराशर का स्वागत, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने संगठन मजबूती और वोटर लिस्ट जांच को लेकर दिया बड़ा बयान।
Palwal (desk) 18 June 2026 |शहरी ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनूप पाराशर का बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एसके शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन दीपक शर्मा ने किया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनूप पाराशर को शॉल ओढ़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर करण सिंह दलाल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। पहले जिला स्तर पर संगठन को मजबूत किया गया और अब सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है जो निष्ठावान हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हैं, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
दलाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ता ही इन चुनौतियों का जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को लेकर पार्टी पूरी तरह सतर्क है और बूथ स्तर पर गहन जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यदि कहीं भी फर्जी वोट पाए जाते हैं तो उन्हें हटवाने का काम किया जाएगा।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि वह पलवल की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।
कार्यक्रम में रमेश चंद शर्मा, उदयभान पाराशर, चंद्रभान शर्मा, मनीष भारद्वाज, राहुल दीक्षित, सतीश नंबरदार, दिनेश भारद्वाज, लखपत, आशीष मंगला और केशव देव मुंजाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
