पलवल में बिजली संकट गहराया, 12-14 घंटे के पावर कट से लोग परेशान। ट्रांसफॉर्मर अब तक इंस्टॉल नहीं, MLA और बिजली मंत्री की चुप्पी पर उठ रहे सवाल। क्या लापरवाही पर होगी कार्रवाई या फिर “नेचुरल कारण” का बहाना ही चलता रहेगा?
Palwal (sanjeev rathor) 20 June 2026 |कोरोना महामारी के समय चीन ने पूरी दुनिया को अपनी रफ्तार दिखाई थी। महज 10 दिनों में 1000 बेड का अस्पताल तैयार कर दिया गया। दिन-रात काम, मजबूत प्लानिंग और जिम्मेदारी नतीजा, रिकॉर्ड समय में व्यवस्था खड़ी।
लेकिन हरियाणा के पलवल में हालात बिल्कुल उलट हैं।यहां बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। 12 से 14 घंटे के लंबे पावर कट से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी “नेचुरल कारण” का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल अब सिर्फ अधिकारियों पर नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों पर भी उठ रहा है।
बिजली मंत्री इस गंभीर संकट का संज्ञान कब लेंगे?
अगर सिस्टम में लापरवाही है, तो उस पर कार्रवाई भी जरूरी है।
पलवल की जनता अब जवाब चाहती है।
क्योंकि हर बार “नेचुरल कारण” कहकर जिम्मेदारी से बचना अब स्वीकार नहीं। अब वक्त है कार्रवाई का… वरना ये लापरवाही जनता का भरोसा पूरी तरह तोड़ देगी।

