फरीदाबाद(शोयब)15 मई 2026फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 14 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंकज (21), निवासी बापू नगर सेक्टर-58 फरीदाबाद को गौच्छी एरिया से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे मामले में अमित (20), निवासी बापू नगर सेक्टर-58 फरीदाबाद को सेक्टर-58 क्षेत्र से अवैध देसी कट्टे के साथ काबू किया गया।
इसी तरह अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने प्रमोद (30), निवासी गांव मोहना फरीदाबाद को चंदीला चौक बीपीटीपी एरिया से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

