हरियाणा सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। चंडीगढ़ से जारी आदेश के अनुसार, भीषण गर्मी (Heatwave) को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि 23 मई के बाद यदि कोई प्राइवेट स्कूल कक्षाएं संचालित करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को आदेशों के सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

