Oplus_16908288
गाजियाबाद के वसुंधरा में लगातार बारिश के बीच सड़क का एक हिस्सा धंस गया। निर्माणाधीन इमारत के पास मिट्टी खिसकने से टाटा पंच कार गड्ढे में समा गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

गाजियाबाद (SHOYAB) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में गुरुवार सुबह लगातार बारिश के बीच सड़क धंसने की घटना सामने आई। सड़क किनारे निर्माणाधीन एक इमारत के पास मिट्टी खिसकने से सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वहां खड़ी टाटा पंच कार गहरे गड्ढे में समा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण निर्माण स्थल के आसपास की मिट्टी कमजोर हो गई थी। इसी दौरान कटान होने से सड़क का हिस्सा धंस गया और कार उसमें फंस गई।
राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था और इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान ऐसी घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही और कमजोर निर्माण व्यवस्था की ओर इशारा करती हैं।
