Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • पलवल में करण दलाल का भाजपा पर हमला, बंगाल चुनाव में धांधली के लगाए आरोप
  • Haryana

पलवल में करण दलाल का भाजपा पर हमला, बंगाल चुनाव में धांधली के लगाए आरोप

satmark news July 22, 2026 (Last updated: May 6, 2026) 2 comments

पलवल (शोयब): कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री करण दलाल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने हरियाणा जैसी नीति अपनाकर धांधली की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने साजिश के तहत चुनाव से पहले एसआईआर प्रक्रिया शुरू कर तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस समर्थकों के वोट काट दिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की। दलाल ने कहा कि चुनावी इतिहास में कभी 92 प्रतिशत मतदान नहीं हुआ, लेकिन बंगाल में इतनी अधिक वोटिंग गड़बड़ी का संकेत है। दलाल ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी धांधली की है और वे जल्द ही ममता बनर्जी से मिलकर हरियाणा चुनाव में हुई कथित गड़बड़ी के सबूत साझा करेंगे। वे बुधवार को अपने निवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव समेत हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर चुनाव जीते हैं। दलाल के अनुसार, 2024 हरियाणा चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ कर दो दिन तक वोट बढ़ाए गए और मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद कर दिए गए थे।उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनाधार नहीं है और वह सत्ता के दुरुपयोग के जरिए चुनाव जीत रही है। उन्होंने विपक्ष और जनता से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील की।

दलाल ने यह भी दावा किया कि पलवल में चल रही एसआईआर प्रक्रिया में 60 प्रतिशत वोटों का मिलान नहीं हो पा रहा है और जल्द ही इस पर विस्तृत खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा राज्यसभा चुनाव में एक कांग्रेस विधायक द्वारा भाजपा के पक्ष में वोटिंग पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ वह कांग्रेस को मुसलमानों की हितैषी पार्टी बताती है, वहीं दूसरी ओर खुद मुस्लिम समर्थन लेती है। साथ ही उन्होंने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर दिए गए बयान की निंदा की

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाई बना कातिल! पलवल की मुख्य मार्केट में 19 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी ने खुद किया सरेंडर
Next: मिशन “अपराधमुक्त पलवल” को लेकर बड़ी बैठक, डीएसपी हथीन ने सरपंचों से मांगा सहयोग

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.