रेवाड़ी में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में फैली कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और महिलाओं की अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष कर एक नई दिशा दी। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया।
उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान भी महात्मा फुले के विचारों का विस्तार हैं। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओं पर काम कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में सभी फसलों की MSP पर खरीद की जा रही है और वृद्धा सम्मान भत्ता बढ़ाकर 3200 रुपये किया गया है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

On the birth anniversary of Mahatma Jyotiba Phule, CM Naib Singh Saini said – Education and equality will create a strong society
