Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • रसूलपुर रोड बना खस्ताहाल रोजाना खतरे में लोग
  • Breaking news
  • Haryana

रसूलपुर रोड बना खस्ताहाल रोजाना खतरे में लोग

satmark news July 22, 2026 (Last updated: July 16, 2026) 1 minute read 2 comments
img_2716.jpg

पलवल के रासुलपुर रोड पर बारिश के बाद पूजा नर्सिंग होम के सामने सड़क सीवरेज के साथ धंस गई। जगह-जगह गड्ढों से लोगों की जान जोखिम में है, शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की।

Palwal 16 july 2026 (Sanjeev Rathor) | बीते दिन हुई बारिश के बाद रासुलपुर रोड पर हालात और भी खराब हो गए हैं। पूजा नर्सिंग होम के सामने सड़क सीवरेज के साथ धंस गई, जिससे वहां बड़ा गड्ढा बन गया है और लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

रसूलपुर रोड नियर पूजा नर्सिंग होम के सामने सड़क सीवरेज के साथ धंस गई

रासुलपुर रोड की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जगह-जगह सड़क टूट चुकी है और गड्ढे बन गए हैं, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक बन चुका है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस रोड से हर दिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, सड़क की मरम्मत कराई जाए और सीवरेज के ढककर सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन और कब मिलेगी लोगों को राहत?

दूसरा दिन
facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Palwal News: SC/ST मामलों में कार्रवाई की मांग, भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी ने SP को सौंपा ज्ञापन
Next: जींद में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया जायजा, कल रवाना होगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.