हरियाणवी रागिनी गायक पेप्सी शर्मा को लेकर निधन की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
हरियाणवी फोक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकप्रिय रागिनी गायक पेप्सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पेप्सी शर्मा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के निवाड़ी क्षेत्र स्थित पतला गांव के रहने वाले थे। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने हरियाणवी लोक कला और रागिनी गायन में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
पेप्सी शर्मा हरियाणवी रागिनी मंचों पर एक जाना-पहचाना नाम थे।
- कई रागिनी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया
- स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते थे
- सपना चौधरी जैसे कलाकारों के साथ भी मंच साझा किया

उनके रागिनी कार्यक्रम और परफॉर्मेंस दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं यूट्यूब पर भी उनकी कई रागनियां मौजूद हैं, जो लोक दर्शकों द्वारा पसंद की जाती रही हैं जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकारों ने शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया।हरियाणवी लोक कला से जुड़े लोगों के लिए यह एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।
